Logo
ब्रेकिंग
Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ...
Header Ad

मोहन यादव ने डॉ. आंबेडकर नगर से नई दिल्ली के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली डॉ. आंबेडकर नगर से नयी दिल्ली के लिए एक नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन राजस्थान के कोटा होते हुए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री यादव रविवार को आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बिरला और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ क्रमशः मध्य प्रदेश के कोटा और अंबेडकर नगर स्टेशन पर मौजूद थे। वैष्णव ने बताया कि यह नयी ट्रेन ‘डॉ. आंबेडकर नगर-कोटा-नयी दिल्ली 20155/56 एक्सप्रेस’ आंबेडकर की जन्मस्थली को राजधानी दिल्ली से जोड़ती है और यह भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में उनके योगदान को श्रद्धांजलि है।

नयी ट्रेन को आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य के लिए एक उपहार बताते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इससे दिल्ली से संपर्क बेहतर होगा। यादव ने कहा, ‘‘इससे राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों को आसान, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का लाभ मिल सकेगा।” रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, ‘‘अपने दैनिक सामान्य परिचालन के दौरान यह ट्रेन प्रतिदिन अपराह्न साढ़े तीन बजे डॉ. आंबेडकर नगर से चलेगी और इंदौर, उज्जैन तथा कोटा होते हुए अगले दिन तड़के चार बजकर 25 मिनट पर नयी दिल्ली पहुंचेगी।” उन्होंने बताया कि वापसी यात्रा के लिए ट्रेन नयी दिल्ली से रात 11 बजकर 25 मिनट पर चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर अपने अंतिम स्टेशन डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.