Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

जम्मू-कश्मीर में क्या कर रहे हैं AAP सांसद संजय सिंह, क्यों गेस्ट हाउस में किया बंद? मिलने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला

0

जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था. पूरी आप पार्टी इसका विरोध कर रही है. आप सांसद संजय सिंह विधायक विधायक की नजरबंदी को लेकर जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे. यहां वे प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे. हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया.

आप सांसद संजय सिंह और आप नेताओं का आरोप है कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है. संजय सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि तानाशाही चरम पर है मैं इस वक़्त श्रीनगर में हूं. लोकतंत्र में हक के लिए आवाज उठाना आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है.

उन्होंने कहा कि आज मेहराज मलिक की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस और धरना था, लेकिन सरकारी गेस्ट हाउस को पुलिस छावनी बना दिया गया है. मुझे इमरान हुसैन और साथियों को गेस्ट हाउस से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है.

संजय सिंह को फारुख अब्दुल्ला से भी नहीं दिया मिलने

हाउस अरेस्ट की खबर लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला संजय सिंह से मुलाकात के लिए पहुंचे. हालांकि उन्हें भी मुलाकात नहीं करने दी गई. उन्हें भी गेट के बाहर से ही बातचीत करनी पड़ी. इसको लेकर संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि बहुत दुःख की बात है जम्मू कश्मीर के कई बार मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला जी पुलिस द्वारा मुझे हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर पाकर मुझसे मिलने सरकारी गेस्ट में आये उन्हें मिलने नहीं दिया गया. ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?

इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पुलिस पर हमला बोला है. उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री जो कि मौजूदा मुख्यमंत्री के पिता जी हैं, उन्हें भी संजय सिंह से उन्ही के राज्य में मिलने नहीं दिया जा रहा? ये सरासर गुंडागर्दी और तानाशाही है.

पूर्व सीएम आतिशी ने लिखा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है. तानाशाही अपने चरम पर है. हमारे सांसद संजय सिंह श्रीनगर पहुंचे थे ताकि मेहराज मलिक की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस और धरना कर सकें, लेकिन BJP इतनी बौखलाई हुई है कि हमारे नेताओं को गेस्ट हाउस में ही कैद कर लिया गया. ये अघोषित आपातकाल है.

क्या है पूरा मामला?

जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेहराज मलिक को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने और अधिकारियों के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप है. गिरफ्तारी के पीछे पुलिस ने 18 एफआईआर और कई जन शिकायतों का हवाला दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.