Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

हिंदू गर्लफ्रेंड के प्यार में मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने छोड़ा इस्लाम धर्म, बना सनातनी… फिर ऐसे हुई दोनों की शादी

प्यार की खातिर इंसान कुछ भी कर सकता है. ऐसी ही बानगी देखने को मिली मध्य प्रदेश के जबलपुर में. यहां एक मुस्लिम युवक का हिंदू युवती से अफेयर चल रहा था. दोनों एक दूसरे को जी जान से प्यार करते थे. लेकिन धर्म दोनों के प्यार के बीच आ रहा था. परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर न था. इसलिए युवक ने प्रेमिका की खातिर इस्लाम धर्म त्याग दिया. फिर सनातनी बनकर हिंदू गर्लफ्रेंड से शादी रचाई.

विवाह के पूर्व युवक को विधिविधान से हिंदू धर्म मे शामिल किया गया. युवक आन मोहम्मद ने मुस्लिम धर्म का त्याग कर नाम संजू रख लिया. दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ 6 महीने पहले शादी कर ली थी, पर सामाजिक विरोध के कारण अलग-अलग ही रह रहे थे. पहलगाम आतंकी हमले से मोहम्मद व्यथित हो गए थे. आतंकी हमले के बाद हाल ही में आन मोहम्मद ने धर्म त्यागने का फैसला सृष्टि को बताया.

सृष्टि ने परिजनों को बताया कि आन मोहम्मद उससे शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपनाने के लिए तैयार है. इसके बाद हिंदू धार्मिक संगठनों ने दोनों की शादी करवाई. आन मोहम्मद सिलाई मशीन रिपेयरिंग का काम करता है. वहीं, सृष्टि हालदार टाइपिंग सीखने के लिए आती थी. इस दौरान दोनों का परिचय हुआ जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया. पिछले तीन सालों से प्रेमी युगल शादी करना चाहता था. परिवार की आपत्ति और सामाजिक विरोध के चलते शादी नहीं कर पा रहे थे. इसके बाद भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा.

मोहम्मद को गंगा व नर्मदाजल पिलाया

राम मंदिर में पहले पंडित ने दोनों को गंगाजल व नर्मदा जल पिलाया. इसके बाद आन मोहम्मद से संजू बने युवक ने सृष्टि की मांग में सिंदूर भरा. जयमाला पहनाते हुए भगवान राम व जानकी के पैर पड़े. सुखमय जीवन के लिए आर्शीवाद लिया.

मेरा भी फर्ज था कि हिंदू धर्म अपनाऊं

संजू ने कहा- देश में हो रही आतंकी घटनाओं से मेरा मन व्यथित था. ऐसे में जब सृष्टि ने समाज से लड़कर मुझसे विवाह करने का निर्णय लिया तो यह मेरा भी फर्ज बनता था कि हिंदू धर्म अपनाकर इस रिश्ते को पूरी स्वीकार्यता दूं. वहीं, युवती सृष्टि ने कहा- हम दोनों के बीच प्रेम-संबंधों की जानकारी परिजनों को थी. घर में हर वक्त तनाव का माहौल रहता था. इसके बाद आन मोहम्मद ने बिना किसी भी दबाव या जोर जबरदस्ती के स्वयं ही हिन्दू धर्म अपनाकर शादी की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.