Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

रेलिंग तोड़कर नर्मदा में गिर गया कारों से भरा कंटेनर, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गया। तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाला इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। यहां पर डॉक्टर ने चेक करने के बाद ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। यह घटना मंगलवार देर शाम की है धामनोद थाना क्षेत्र की यह घटना है।

बताया जा रहा है कि कंटेनर इंदौर से मुंबई जा रहा था और उसमें कारें रखी हुई थी। कंटेनर को नर्मदा में गिरता देख मौके पर मौजूद लोग तत्काल दौड़ पड़े और ड्राइवर को बाहर निकाला गया और पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हाईवे पुलिस चौकी की गाड़ी से ले जाया गया और फिर टोल टैक्स की एंबुलेंस से धामनोद अस्पताल भेजा गया। धामनोद थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.