Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

ऋषिकेश के इस आश्रम में अचानक पहुंचा अंबानी परिवार, फ्री में कर सकते हैं यहां रूम बुक, जानें कैसे

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अचानक उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एक आश्रम में पहुंचे. साथ में उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट, बड़े भाई आकाश और भाभी श्लोका भी थीं. अंबानी परिवार ने परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती में भाग लिया और यज्ञ में हिस्सा लिया. अंबानी परिवार ने स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद भी लिया. उनकी यात्रा को गोपनीय रखा गया.

रविवार दोपहर अंबानी परिवार ऋषिकेश से रवाना हो गया. सूत्रों के अनुसार, अंबानी परिवार शनिवार दोपहर टिहरी जिले के बयासी स्थित ताज होटल में ठहरे. शाम को वे परिवार के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे और दो घंटे की भव्य गंगा आरती में शामिल हुए. उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना के लिए यज्ञ में भी हिस्सा लिया. साथ ही अंबानी परिवार ने ऋषिकेश के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद भी लिया.

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में रहने के लिए सस्ते रेट पर कमरे उपलब्ध हैं. आप यहां निःशुल्क भी रह सकते हैं, खासकर अगर आप स्वयंसेवक के रूप में काम करते हैं. कुछ आश्रमों में 50-100 रुपये में ठहरने की सुविधा भी मिलती है, जबकि अन्य कमरों के लिए प्रति रात 350 रुपये का शुल्क लिया जाता है. यह आश्रम मेन मार्केट रोड़, राम राम झूला के पास है. कमरे की बुकिंग के लिए आप इनकी ऑनलाइन वेबसाइट से भी मदद ले सकते हैं.

आश्रम में क्या-क्या सुविधाएं?

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र है, जो स्वामी चिदानंद सरस्वती की अध्यक्षता में संचालित है. गंगा नदी किनारे इस आश्रम में आप योग, मेडिटेशन, रोजाना सत्संग, कीर्तन, आयुर्वेदिक उपचार और गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं. यहां सस्ते रेट पर आपको खाना भी उपलब्ध करवाया जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.