Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

हाथ, पैर , धड़ और सिर सब अलग… शव को 5 टुकड़ों में काटकर नाले में फेंका, जबलपुर में खौफनाक वारदात

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकार किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. यहां गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित नंदन विहार कॉलोनी के एक नाले में एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिला. इस शव के पांच टुकड़े किए गए थे. बताया जा रहा है कि शव के ये टुकड़े करीब तीन से चार दिन पहले किए गए हैं और सिर अब तक लापता है. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के दोनों हाथ, पैर और धड़ के हिस्से नाले से अलग अलग बरामद किए गए हैं, जबकि सिर गायब है. शव की हालत काफी खराब थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव कई दिन से नाले में पड़ा था. गर्मी और नाले में पड़े रहने से शव बुरी तरह से गल गया था. पुलिस को शव की कलाई पर गुदे हुए नाम “MANJU” और “PARAM” मिले हैं. जिससे युवक की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

शव के किए गए कई टुकड़े

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची गोहलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल को घेर लिया और शव के टुकड़े बरामद किए. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं. वहीं डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस को शक है कि हत्या किसी रंजिश या विवाद की वजह से हो सकती है. शव को जिस निर्ममता से टुकड़ों में काटा गया है. वह किसी अपराधी का काम लग रहा है.

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात युवक की शिनाख्त और आरोपियों की तलाश के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और युवक की पहचान के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट से भी मिलान कर रही है. इसके साथ ही जिले के सभी पुलिस थाने दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.