Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

‘साहब! गलती हो गई, माफ कर दो…’, एक्स बॉयफ्रेंड ने फिंकवाया था नर्स पर तेजाब, एनकाउंटर के बाद लगा गिड़गिड़ाने

0

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 35 साल की नर्स पर एक किशोर ने तेजाब फेंक दिया था. इस केस में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. नर्स के एक्स बॉयफ्रेंड ने ही उस पर तेजाब से हमला करवाया था. अब पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस संग उसकी मुठभेड़ हुई थी. जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ा तो बोला- साहब! गलती हो गई. माफ कर दो. फिर उसने बताया कि क्यों वो एक्स गर्लफ्रेंड से नाराज था.

दरअसल, मंगलवार शाम को मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली रुखसाना (35) पर एक किशोर ने तेजाब डाल दिया था. महिला एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है. शाम को जैसे ही वह अस्पताल जाने के लिए घर से निकली तो घर से कुछ ही दूरी पर उस पर एसिड डाल दिया गया. इसमें महिला का हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा तेजाब से झुलस गया.

नर्स पर तेजाब फेंकने वाला एक किशोर था. तेजाब डालने के बाद वो फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तेजाब से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया. जिसको दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने चार टीमें बना कर मामले की जांच शुरू की. सीडीआर-सीसीटीवी और सूचना के आधार पर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया.

किशोर से घटना के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया- महेंद्र प्रजापति नाम के एक व्यक्ति ने ₹2000 का लालच देकर उस महिला पर तेजाब डलवाया था. इसके बाद पुलिस महेंद्र प्रजापति की तलाश में जुड़ गई. फिर उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस चेकिंग करने लगी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महेंद्र पुलिया के पास देखा गया है. इसी सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची. तभी एक बाइक सवार पुलिस की तरफ आता हुआ दिखाई दिया.

बाइक फिसली और हुई मुठभेड़

पुलिस को देखकर उसने अपनी बाइक दूसरी तरफ घुमा ली. पुलिस ने उसका पीछा किया. जलालपुर के रास्ते पर युवक की बाइक फिसल गई. उसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी की. जिस पर उसने पुलिस पर फायर कर दिया. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया और उसको इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया है.

पुलिस से माफी मांगने लगा आरोपी

पूछताछ में पता चला कि आरोपी महेंद्र का पूर्व में रुखसाना के साथ प्रेम प्रसंग रहा था. रुखसाना ने फिलहाल उसको फोन करना बंद कर दिया था. लगातार उनकी बात नहीं हो रही थी, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया. एक बाइक और एक तमंचा और एक खोखा कारतूस पुलिस ने उसके पास से बरामद कर लिया है. पुलिस की गोली लगने के बाद आरोपी रोता हुआ नजर आया और कह रहा था- साहब! गलती हो गई, माफ कर दो.

Leave A Reply

Your email address will not be published.