Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

विराट कोहली ने भारत के बजाय इंग्लैंड में क्यों दिया फिटनेस टेस्ट? सामने आई बड़ी वजह

0

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मैदान में लौटने को बेताब हैं. इसके लिए वो जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है, लेकिन इसमें हैरानी की बात ये है कि उन्होंने ये फिटनेस टेस्ट बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (COE) में न देकर कहीं और दिया है, जबकि रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी ने पिछले हफ्ते COE में फिटनेस टेस्ट दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब विराट कोहली अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेल सकते हैं.

विराट ने इंग्लैंड में दिया फिटनेस टेस्ट

दैनिक जागरण की रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वो विदेशी धरती पर फिटनेस टेस्ट देने वाले मौजूदा खिलाड़ियों में से पहले क्रिकेटर बन गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अनुमति मिलने के बाद विराट कोहली ने इंग्लैंड में बोर्ड की निगरानी में फिटनेस टेस्ट दिया.

विराट कोहली इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में मौजूद हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI के अधिकारी के मुताबिक इंग्लैंड में फिटनेस टेस्ट देने के लिए विराट ने बोर्ड से पहले से अनुमति ली होगी. BCCI के फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच की टीम ने बोर्ड को सभी खिलाड़ियों फिटनेस रिपोर्ट सौंपी. इसमें कोहली की रिपोर्ट भी शामिल थी. इससे पहले टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा सहित अन्य सभी भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले हफ्ते COE में फिटनेस टेस्ट दिया था.

इन खिलाड़ियों का भी होगा फिटनेस टेस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, आकाश दीप और नीतीश रेड्डी इस महीने में फिटनेस टेस्ट दे सकते हैं. इनके अलावा जो खिलाड़ी चोट या बीमारी के कारण पहले दौर में ये टेस्ट नहीं दे पाए थे, वो खिलाड़ी में इसमें शामिल होंगे. इससे पहले कई खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है.

इन खिलाड़ियों ने पास किया फिटनेस टेस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते COE में रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट हुआ था, जिसमें वो पास हो गए थे. इसके अलावा मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, जितेश शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रजत पाटीदार, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, शिवम दुबे, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, मुकेश कुमार, हार्दिक पांड्या, सरफराज खान, तिलक वर्मा, अभिमन्यु ईश्वरन, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर और यशस्वी जायसवाल ने भी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.