Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

अपराधियों के मददगार पुलिसवाले! गोतस्करों को बचाया, मांस से भरी गाड़ी छिपाई… यूपी के 10 पुलिसकर्मियों पर क्या हुई कार्रवाई?

0

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 10 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. सभी 10 पुलिसकर्मियों पर एसएसपी मुरादाबाद ने गाज गिराई है. एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल ने 10 पुलिस वालों को निलंबित कर दिया है. एसएसपी ने यह कदम अनुशासनहीनता और जिम्मेदारी में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया है. इस सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

पाकबड़ा थाने में 10 दिन में दूसरी बार पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में थाना पाकबड़ा के प्रभारी निरीक्षक सहित 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं. सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में नवनियुक्त थाना प्रभारी मनोज कुमार, उप निरीक्षक अनिल कुमार (चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर), उप निरीक्षक महावीर सिंह, उप निरीक्षक तस्लीम (यूपी-112), मुख्य आरक्षी बंसत कुमार, मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र कसाना, आरक्षी मोहित, आरक्षी मनीष, आरक्षी राहुल (यूपी-112) और आरक्षी चालक सोनू सैनी (यूपी-112) शामिल हैं.

एसएसपी मुरादाबाद ने कहा कहा?

सभी पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं. इस बार गोतस्करों को बचाने और मांस से भरी गाड़ी छिपाने के लिए ये कार्रवाई हुई है. कहा जा रहा है कि कई और पुलिस वालों की शिकायतें भी उच्च अधिकारियों को प्राप्त हुई हैं, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई की जा सकती है. इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल ने कहा कि जिम्मेदारी और अनुशासन पुलिस डिपार्टमेंट में सबसे बढ़कर और सबसे ऊपर है.

ये कार्रवाई पुलिस डिपार्टमेंट के लिए एक चेतावनी

एसएसपी मुरादाबाद ने कहा कि पुलिसर्मियों को जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए हर समय मुस्तैद और अनुशासित रहना होगा. ये कार्रवाई उन अफसरों के खिलाफ की गई है जो अपने कर्तव्यों का पालन ठीक ढंग से नहीं कर पाए. एसएसपी सतपाल अंतिल द्वारा ये कार्रवाई पुलिस डिपार्टमेंट के लिए एक चेतावनी बताई जा रही है.

सतपाल अंतिल की ओर से की गई इस कार्रवाई का संदेश बिल्कुल साफ है कि अफसरों द्वारा ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसएसपी का ये कदम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में काफी सहायत साबित हो सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.