Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

वाह रे किस्मत ! रातों रात शख्स बना करोड़पति, हुआ मालामाल

0

जलालाबाद में पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी का डेढ़ करोड़ का इनाम लगा है। बताया जा रहा है कि जलालाबाद के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा ईनाम आया है। विजेता मानसा का रहने वाला है,  जिसने फोन पर लॉटरी का टिकट खरीदा था। जिसके द्वारा खरीदे गई लॉटरी के टिकट पर डेढ़ करोड़ का इनाम लगा। इसके बाद वह अपने परिवार सहित जलालाबाद के शाह जी लॉटरी के पास पहुंचा है। जहां पर ढोल की ताल पर नाच और लड्डू बांट खुशी को व्यक्त किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए लॉटरी विजेता मनमोहन सिंह ने बताया कि वह मानसा का रहने वाला है। उसने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले वह इस इलाके में आया था  और जाते जाते यहां से लाटरी का टिकट खरीद ले गया था। लेकिन कोई इनाम नहीं निकला। उसके बाद वह फोन पर लाटरी मंगवा लेता था। कभी छोटे इनाम भी लगे । लेकिन इस बार डाली गई लाटरी की टिकट पर डेढ़ करोड़ का इनाम लगा है । मनमोहन का कहना है कि उसके द्वारा 200 रुपए का लाटरी का टिकट खरीदा गया था। जिस पर डेढ़ करोड़ का इनाम लगा है। उसने बताया कि वह इन रुपयों में से उसके इलाके में 10 से 20 किलोमीटर के एरिया में रहते गरीब परिवारों की मदद करेगा। मनमोहन ने बताया कि उसके पास दो बेटियां हैं जो आज उसके साथ आई हैं, इतना ही नहीं उसके परिवार में उसके नानी माता पत्नी करीब 10 लोगों का परिवार पहुंचा है।

उधर शाह जी लाटरी के संचालक रवि कुमार और मुकेश कुमार ने बताया कि उनके द्वारा मनमोहन को फोन पर पंजाब स्टेट डियर मंथली लॉटरी का टिकट बेचा गया था। जो टिकट उन्हें कोरियर कर दिया गया। उनके द्वारा खरीदे गए टिकट नंबर 659770 पर डेढ़ करोड़ का इनाम आया है। उन्होंने बताया कि जलालाबाद के इतिहास में आज तक इतना बड़ा इनाम नहीं लगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.