Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

राजधानी में तेज हवाओं के साथ बरसे बदरा, कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल में मौसम ने अचानक करवट ली है। बीते दिनों शहर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 50 से अधिक शहरों और कस्बों में बारिश दर्ज की गई है। राजधानी समेत कई अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हुई इस बरसात से मौसम को ठंडा कर दिया है।

बता दें कि, पूर्वी और उत्तरी इलाकों में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, जिससे देखते हुए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी सहित कई हिस्सों में पारा 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। मौसम के बदलाव से आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.