Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

वाहन चालक सावधान! Online कट रहे चालान, छोटी सी गलती और…

अमृतसर : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों के तहत शहर के अंदरुनी हिस्सों में ट्रैफिक की भारी समस्या को हल करवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा आए दिन लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत   हाल बाजार में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ हाल बाजार से लेकर गोल हट्टी चौक तक जहां ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने की अपील की वहीं उनके द्वारा येलो लाइन से बाहर खड़े 2 पहिया वाहनों का ऑनलाइन चलान काटकर स्लिपें वाहनों के हैंडल में रख दी गईं।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आज उनकी टीम में शामिल ए.एस.आई. अश्वनी कुमार, ए.एस.आई. कश्मीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ ट्रैफिक अभियान को आगे चलाते हुए बड़ी संख्या में लोगों के ऑनलाइन चालान किए। इसी तरह शेरां वाला गेट पर ट्रैफिक जोन-3 के इंचार्ज जसपाल सिंह द्वारा भी इसी अभियान के तहत वाहनों की चैकिंग की गई और जिन वाहनों के कागजात, बिना हैल्मेट, लाइसैंस के बिना वाहन चलाने वालों के ऑनलाइन चालान काटे गए।

ट्रैफिक इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों व ए.डी.सी.पी. अमनदीप कौर के नेतृत्व में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे गए व वाहन चालको को अपील की कि वह आगे से नियमों के तहत वाहन चलाकर ट्रैफिक पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। दोनों इंचार्जों ने यह भी बताया कि शहर में कई दुकानदारों द्वारा फुटपाथ व सड़कों पर अवैध कब्जे किए गए है उनको भी चेतावनी दी है कि वह इनको दुकानों तक ही सीमित रखे नहीं तो आने वाले दिनों में नगर निगम के साथ मिलकर इन पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.