Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

रीवा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बाइक, चार लोगों की दर्दनाक मौत

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नेशनल हाईवे 39 रीवा – सीधी रोड़ चौड़ियार मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यह घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। चार मोटरसाइकिल पर आठ युवक सवार होकर मोहनिया टनल घूमने गए हुए थे। जहां आमने-सामने ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई और घटना स्थल पर ही दो मोटरसाइकिल पर सवार चारों युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना की जानकारी गुढ़ पुलिस को दी गई, जहां पर गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव के साथ ही टीम टीम तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंच गई और चारों युवकों के शव को एंबुलेंस के माध्यम से संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया।

वहीं परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि चार लड़के नाश्ता करने के लिए होटल पर रुक गए थे और दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक आगे निकल गए थे। जो चोड़ियार मोड़ के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए और घटनास्थल पर ही चारों की मौत हो गई।

वहीं संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि चार युवकों के शवों को एक्सीडेंट होने के बाद संजय गांधी अस्पताल लाया गया था जिनकी पहले से ही मृत्यु हो चुकी थी, जिनके पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है, पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया जाएगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.