Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

राजा रघुवंशी की हत्या के विरोध में खरगोन में बाइक रैली, CBI जांच की मांग को लेकर PM मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन

खरगोन : खरगोन में आज इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या और पत्नी सोनम की तलाश की सीबीआई की जांच की मांग को लेकर रघुवंशी समाज के लोग सड़कों पर उतर गये। इस दौरान आक्रोशित रघुवंशी समाज के सैकड़ों लोगों ने बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम डिप्टी कलेक्टर पूर्वा मंडलौई को ज्ञापन सौंपा।

मेघालय के शिलांग में हनिमून पर गए रघुवंशी दंपत्ति के राजा की हत्या और पत्नी सोनम के तीन दिन से पता नहीं लगाए जाने पर रघुवंशी समाज में आक्रोश है। लापता सोनम की जल्द ही तलाश नहीं किए जाने पर रघुवंशी समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। रघुवंशी दम्पत्ति हनिमून मनाने शिलांग गये थे, इस दौरान राजा रघुवंशी की हत्या कर दी।

खरगोन के पूर्व विधायक और रघुवंशी समाज के संरक्षक परसराम डंडीर का कहना है कि इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलांग में तीन दिन पहले मिली लाश और पत्नी सोनम के लापता होने पर रघुवंशी समाज में आक्रोश है। समाज ने प्रधानमंत्री से सीबीआई जांच की मांग की है। जल्द ही पत्नी सोनम का पता नहीं लगा तो रघुवंशी समाज आंदोलन करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.