Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

राजस्थान से छोड़े पानी से उफान पर चंबल नदी, MP के इन जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

0

भोपाल : मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। कई नदी नाले उफान पर हैं। भिण्ड जिले में भी बारिश से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अटेर क्षेत्र में चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से मुरैना भिंड समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। शनिवार रात से लगातार नदी का पानी बढ़ रहा है और रविवार रात आठ बजे तक नदी खतरे के निशान से पांच मीटर ऊपर पहुंच गई। नदी का पानी मुकुटपुरा, नवली और वृंदावन मार्ग तक आ गया है। वहीं अटेर किले की तलहटी तक भी पानी भर गया है।

मुरैना में बढ़ी टेंशन

चंबल नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। चंबल नदी के किनारे बसे लोग परेशान हैं। राजस्थान में लगातार हो रही बारिश और श्योपुर की कूनो, पार्वती नदियों से आ रहा पानी परेशानी का सबब बन गया है, जिससे नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

भिंड के 10 गावोंं में बाढ़ का खतरा

अटेर क्षेत्र के लगभग आठ से 10 गांव चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित हो रहे हैं। कई रास्ते पानी में डूब गए हैं और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। मुकुटपुरा और वृंदावन मार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं। वहीं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने चंबल किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है। बाढ़ की स्थिति राजस्थान में हो रही भारी बारिश के कारण और गंभीर बनी हुई है। राजस्थान के कालीसिंध और पार्वती नदियों के कैचमेंट क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण डैमों से पानी छोड़ा गया जो चंबल में पहुंच रहा है जिससे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

लोगों से घरों में रहने की अपील

अटेर तहसीलदार राजकुमार इम्लहे ने बताया कि नदी में पानी बढ़ने का क्रम जारी है और हालात चिंताजनक हो सकते हैं। प्रशासन ने प्रभावित गांवों के लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी के नजदीक न जाने की अपील की है। आने वाले 24 घंटे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.