Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

महाराष्ट्र: विकसित राष्ट्र और 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, शाह ने बताया PM मोदी का विजन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे. जहां उन्होंने जनता सहकारी बैंक लिमिटेड के अमृत महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत की. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के लिए दो लक्ष्य निर्धारित किए हैं. 2047 तक देश को पूरी तरह से विकसित राष्ट्र बनाना और दूसरा देश की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना.

शाह ने कहा कि इन दो लक्ष्यों को सहकारी क्षेत्र के योगदान से हासिल किया जा सकता है उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार काम देना और हर एक व्यक्ति को देश के विकास के साथ जोड़ना, हर परिवार के समृद्ध करानाये सिर्फ कोऑपरेटिव मूवमेंट के माध्यम से हो रहा है. इसीलिए पीएम ने केंद्रीय सहकारी मंत्रालय की शुरुआत की है.

‘सरकार ने घर, बिजली, पानी, मुहैया कराया’

मंत्री ने कहा कि इस मंत्रालय के माध्यम से देश में कई चीजों में क्रांति आई है. मंत्रालय ‘सहकार से समृद्धि’ के आदर्श वाक्य पर काम करता है और यह जनता सहकारी बैंक भी उसी तर्ज पर काम करता है. शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 10 सालों के शासन में देश के 70 करोड़ लोगों के जीवन में जो काम कई सालों से पूरे नहीं हुए वो 10 सालों में पूरे किए. लोगों घर, बिजली, पानी, शौचालय, गैस, पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा और पांच किलो तक हर व्यक्ति को अनाज मुहैया कराया जा रहा है.

‘UMBRELLA संगठन के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट’

इसके आगे अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में 1,465 शहरी सहकारी बैंक हैं, और 400 से अधिक केवल महाराष्ट्र में हैं. हम एक UMBRELLA संगठन को सक्रिय कर रहे हैं, जो सभी सहकारी बैंकों को हर संभव तरीके से मदद करेगा. उन्होंने बताया कि UMBRELLA संगठन के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत किया गया है. शाह ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय ने कई सारे काम अर्बन कोऑपरेटिव के बिजनेस को बढ़ाने के लिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.