Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

CM मान ने लांच किया पोर्टल, लोगों को बड़ी राहत, अब तहसीलों में…

आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में ‘जमाबंदी पोर्टल’ की शुरूआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब लोगों को तहसीलों के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले जब किसी की फर्द या जामबंदी में पटवारी द्वारा कोई गलती हो जाती थी तो उसे ठीक करवाने में 10-10 साल लग जाते थे। इस दौरान लोगों को पैसा और समय दोनों बर्बादी करने पड़ते थे।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह ऑनलाइन सेवा धीरे-धीरे पूरे पंजाब में लागू की जाएगी। अब लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही जमाबंदी कर सकेंगे या फर्द हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया किसी भी तहसील में करवाई जा सकेगी, किसी विशेष स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश में यह पहली बार होगा कि किसी पटवारखाने को ताला लगा कर उद्घाटन किया जाएगा, जो अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि अब हर फैसला जनता की सहमति से होगा और जिसका हक है वहीं हकदार होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी तहसील की इमारत में लाल ईंटे नहीं प्रयोग की जाएंगी क्योंकि लाल ईंटे देख कर ही लोग समझ जाते हैं कि यहां लूट होनी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.