Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

जमीन की फर्द लेने वालों के लिए जरूरी खबर

लुधियाना: जमीनों के फर्द लेने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। लुधियाना की ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पूर्वी, केंद्रीय, पश्चिमी और साहनेवाल तहसील में सुविधा केंद्र में चलाए जा रहे फर्द केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों को कंपनी द्वारा पिछले 2 माह से वेतन न देने के विरोध में चलते कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की गई थी।

इस कारण लोगों को सुविधा केंद्र में ‌फर्द न मिलने के चलते भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। फर्द केंद्र कर्मचारियों द्वारा डी.सी. हिमांशु जैन को मिलकर मांग पत्र दिया गया जिसमें कर्मचारियों ने बताया कि उनको काम पर रखने वाली कंपनी ने पिछले 2 महीनों से फर्द केंद्र में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को तनख्वाह नहीं दी गई है। इस पर उन्होंने अपने फर्द केंद्र बंद करके अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया और जिला प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अगर उनको उनकी तनख्वाह न मिली तो वे फर्द केंद्र का काम नहीं करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि उनकी रुकी तनख्वाह कंपनी से बात दिलाई जाएगी। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन द्वारा दिलाए गए विश्वास के बाद फर्द केंद्र कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को खत्म कर दिया और फिर से काम शुरू कर दिया है। फर्द केंद्र में काम शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.