Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

Ludhiana में शाही इमाम के घर की रेकी! मचा हड़कंप, Action में पुलिस

0

लुधियाना: महानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी के घर की रेकी किए जाने की बात सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है।

शाही इमाम के करीबी मोहम्मद मुश्तकिम के मुताबिक उनका घर ब्राउन रोड पर स्थित है। इमाम साहब पिछले तीन दिनों से महाराष्ट्र में थे। जब वो रात को वापस लौटे और CCTV फुटेज देखी, तो पाया कि एक अजनबी कई घंटों से उनके घर के आसपास मंडरा रहा था। फुटेज देख कर पता चला कि पहले वह शख्स कलगीधर रोड पर नजर आया, फिर कुछ दूरी पर जाकर चेहरा कपड़े से ढक लिया और इमाम साहब के घर के आस-पास चक्कर काटने लगा।

कुछ देर बाद वह गलियों में गायब हो गया। मुश्तकिम ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि सामने आते ही उन्होंने CCTV फुटेज पुलिस कमिश्नर को सौंप दी। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है। सुरक्षा कारणों से फुटेज मीडिया को जारी नहीं की गई है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति को थाना डिवीजन नंबर 2 और बाद में डिवीजन नंबर 3 के इलाके में भी देखा गया। वह बार-बार रास्ता बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.