Logo
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ...
Header Ad

Good News! पंजाब में इन लोगों के खातों में आएंगे पैसे

0

जालंधर/चंडीगढ़ : वर्तमान खरीफ मंडीकरण सीजन के दौरान हर बीतते दिन के साथ धान की खरीद में लगातार तेजी देखी जा रही है। यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि कल देर शाम तक राज्य की मंडियों में कुल 824732.78 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिनमें से 772965.23 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल आवक का 93 प्रतिशत बनता है।

सरकारी एजेंसियों ने 770241.58 मीट्रिक टन धान की खरीद की है, जिनमें पंजाब राज्य अनाज खरीद निगम लिमिटेड (पनग्रेन) अब तक 323992.64 मीट्रिक टन की खरीद के साथ सरकारी एजैंसियों में अग्रणी रही है। इसके अलावा मौजूदा खरीफ मंडीकरण सीजन में अब तक 66679 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) का लाभ प्राप्त हुआ है। किसानों के खातों में अब तक 1646.47 करोड़ रुपए जमा किए जा चुके हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने दोहराया कि राज्य में आई बाढ़ के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों द्वारा मेहनत से उगाए गए हर एक दाने की खरीद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अक्तूबर महीने के लिए 27,000 करोड़ रुपए और सितंबर के लिए 15,000 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा (सी.सी.एल.) हासिल कर ली है। अधिकारियों को मंडियों में बारदाने, चिकित्सा सुविधाओं और सफाई के उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में कोई कठिनाई न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.