Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कमरे में बैठे थे घरवाले, चुपके से आया तेंदुआ, बेड के नीचे आकर सो गया, फिर…

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पास जिगनी में तेंदुए एक घर में घुस गया. वहीं घर में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मचा गया. तेंदुए को देख घर में रह रहे लोग दहशत में आ गए. यह घटना यहां लीच कुंतुलु रेड्डी लेआउट में घटी. तेंदुआ पहले कमरे में गया और सोफे के नीचे सो गया. सुबह उठने पर परिवार के सदस्यों ने तेंदुए को देखा और बाहर भागकर दरवाजा बंद कर लिया. घर में तेंदुआ होने की सूचना लोगों ने वन विभाग की टीम को दी.

घर के मालिक वेंकटेश ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को घर में ही कैद करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि एक तेंदुआ सारी रात उनके घर के पास घूमता रहता है. आज सुबह करीब 8 बजे तेंदुए को अपने घर की ओर आते देख वो चौंक गए. जब वे घर पर ही थे, तभी तेंदुआ घर में घुस आया और कमरे सीधे कमरे में चला गया. वेंकटेश ने तुरंत घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बाहर आ गया.

घर में घुसा तेंदुआ

वहीं परिवार के सभी लोग घर के बाहर आ गए. हालांकि तेंदुए की सूचना से पूरे इलाके के लोग दहशत में आ गए. वहीं लोगों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग की टीम की दी. मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने तेंदुए का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि ये तेंदुआ नरभक्षी नहीं है. इसलिए किसी को इसने नुकसान नहीं पहुंचाया है. वन विभाग की टीम ने पहले तेंदुए को नशीला इंजेक्शन लगाया और उसके बाद उसे पकड़कर पिछड़े में बंद कर दिया और अपने साथ ले गए.

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी घर के अंदर गए, उसे शांत किया और उसे कब्जे में ले लिया. बाद में, उन्होंने तेंदुए को पिंजरे में रखा और उसे एक राष्ट्रीय उद्यान में ले गए. अधिकारियों ने कहा कि वे इसे वहां से जंगल में ले जाएंगे और छोड़ देंगे. हालांकि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.