Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शनिवार रात 11 बजे कारखेड़ा और ढाबा के बीच भीषण सड़क हादसे में कालापाट निवासी विजय पवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, विजय पवार खकनार से अपने गांव कालापाट लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत 100 डायल की मदद ली, जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर मारने वाला वाहन तेज रफ्तार में था और टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.