Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘थामा’ को मिला ‘धुरंधर’ का साथ! आयुष्मान और रश्मिका के साथ आ रहे हैं रणवीर सिंह?

0

रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर’ बनने की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं. ‘धुरंधर’ के टीजर के सामने आने के बाद से फैन्स के बीच इस फिल्म को लेकर गजब की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. रणवीर का ऐसा अंदाज अब से पहले कभी नहीं देखा गया है. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी हैं. यह 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है, लेकिन इसी बीच फिल्म के प्रोमो को लेकर जानकारी सामने आई है.

जहां फैन्स रणवीर को एक नए अवतार में देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स हिट पंजाबी ट्रैक “जोगी उर्फ़ ना दे दिल परदेसी नू” का नया, रीक्रिएटेड वर्ज़न रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. माना जा रहा है कि दिवाली के खास पर इसे रिलीज किया जाएगा.

‘थामा’ के साथ ‘धुरंधर’ का प्रोमो

वहीं ये गाना ‘धुरंधर’ के टीजर का भी हिस्सा था, लेकिन अब इस गाने को लेकर कहा जा रहा है कि इसे आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ के साथ जोड़ा जाएगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक फर्स्ट लुक टीजर ने ‘धुरंधर’ की दुनिया की एक झलक पेश की. दिवाली पर अब ‘धुरंधर’ का प्रोमो शेयर किया जाएगा. दिवाली पर रिलीज़ होने वाला ये प्रोमो दुनिया और उसके किरदारों के बारे में और भी जानकारी देगा.

दिवाली पर होगा बड़ा धमाका

हालांकि इस बार कोई डायलॉग नहीं हैं. डायरेक्टर का लक्ष्य साफ है: फ़िल्म के बारे में ज़्यादा कुछ बताए बिना, फर्स्ट लुक के उत्साह को और बढ़ाना. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दिवाली प्रमोशन में रणवीर सिंह का विशाल, पहले कभी न देखा गया अवतार भी शामिल होगा. संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे अन्य कलाकारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी. मेकर्स दर्शकों के साथ इसकी पहली झलक शेयर करने के लिए बेताब हैं. इसके अलावा इंडस्ट्री जगत की अटकलों के विपरीत ‘धुरंधर’ के 5 दिसंबर को रिलीज़ हो सकती है. फिलहाल प्लानिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरे जोरों पर है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.