Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

रोहित की टीम इंडिया में वापसी लेकिन छिन गई कप्तानी, विराट समेत ऑस्ट्रेलिया जाएंगे ये खिलाड़ी

0

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलियाई दौरा 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में चुना गया है. ये दोनों दिग्गज आईपीएल 2025 के बाद पहली बार मैदान पर नजर आएंगे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का ऐलान किया. इसी के साथ भारत को वनडे फॉर्मेट के लिए नया कप्तान भी मिल गया. अब शुभमन गिल टेस्ट के साथ-साथ वनडे में भी टीम का कमान संभालेंगे. यानी रोहित शर्मा अब बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा होंगे. रोहित दिसंबर 2021 के बाद पहली बार बतौर खिलाड़ी टीम में चुने गए हैं.

 

रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली भी वनडे टीम में लौट आए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए आखिरी मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेला था. यानी ये दोनों खिलाड़ी लगभग 7 महीने के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार कोई वनडे सीरीज खेलने वाली है. वहीं, दिसंबर 2020 के बाद भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे सीरीज खेलेगी.

जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम

जसप्रीत बुमराह को इस दौरे पर वनडे सीरीज से आराम दिया गया है. वह फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेल रहे है, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है. वहीं, ऋषभ पंत भी इस दौरे से बाहर हैं. उन्हें इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी. इनके अलावा हार्दिक पंड्या भी चोट के चलते इस दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम –

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राण, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुल जुरेल, यशस्वी जायसवाल.

 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 टीम –

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.

Leave A Reply

Your email address will not be published.