Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

गुना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी, मिसाइल और ड्रोन अटैक की दिग्विजय ने निंदा करते हुए भारत सरकार से कड़ी प्रतिक्रिया देने की मांग की है। गुना दौरे पर आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान इस समय आतंकवाद का गढ़ बन चुका है।

पाकिस्तान की सरकार आतंकवादियों को ट्रेनिंग देती है और आतंकी गतिविधियों में शामिल करती है। यह बातें अब विश्व पटल पर उजागर हो चुकी हैं। विश्व के अधिकांश देश स्वीकार करते हैं कि पूरे तरीके से पाकिस्तान आतंकियों का गढ़ बन चुका है।

दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी का किसी से कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने साहस दिखाया, उनकी तुलना किसी से नहीं हो सकती है। वर्तमान सरकार को भी पाकिस्तान को हर मोर्चे पर कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.