Logo
ब्रेकिंग
TMC Leader Abhishek Banerjee News: आंख की जांच के बाद अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान, राजनीतिक दबाव के ब... Disha Salian Case CBI Investigation: बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर दिशा सालियान मामले की जांच शुरू, एसप... UP News : मथुरा में सपा नेता पर मुकदमा दर्ज, बैंककर्मी को वाट्सऐप पर मैसेज भेजने का मामला आया सामने Article 164 Constitution of India: बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में बहस,... LJP Leader Antu Ishwar Arrest News: समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार हु... UP News: गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर सनसनीखेज वारदात, आरोपी ने गला दबाकर युवती की नाक काटी Ganaur News: दिल्ली में तैनात शेखपुरा के जवान संदीप की हार्ट अटैक से मौत, आर्मी अस्पताल में चल रहा थ... Chaudhary Birender Singh in Bhiwani: हुड्डा को जन्मदिन पर फोन किया पर उठाया नहीं, अब राजनीति छोड़ दे... Bhiwani News Update: इलाज के अभाव में कुत्ते की मौत पर हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच का दिया ... Panipat News: रोजाना 1500 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी, विशेषज्ञों के अभाव में जूझ रहे मरीज
Header Ad

बाढ़ग्रस्त पंजाब के लिए आगे आए सौरभ भारद्वाज, अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर राहत सामग्री लेकर हुए रवाना

0

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज भीषण बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत सामग्री लेकर बुधवार सुबह पंजाब के लिए रवाना हुए. दिल्ली से आप की तरफ से बाढ़ राहत सामग्री की यह पहली खेप पंजाब भेजी गई है. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली से हर रोज बाढ़ राहत सामग्री के ट्रक लेकर आप के नेता, विधायक, सांसद और आम लोग भी पंजाब जाएंगे और वहां अपनी सेवा देंगे.

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बहुत सारे आरडब्ल्यूए और व्यापारी भी अपने-अपने स्तर से पंजाब की इस त्रासदी में अपना सहयोग कर रहे हैं. देश भर से लोग पंजाब के लिए अपना सहयोग कर रहे हैं. आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है. आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि पंजाब में बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल खोलकर आगे आ रहे हैं.

पंजाब की मंदद के लिए देश से अपील

अरविंद केजरीवाल ने संदेश दिया था कि बाढ़ राहत के लिए जो जैसी सेवा कर सकता है, उसे वैसी सेवा करनी चाहिए. क्योंकि जब भी देश पर कोई विपत्ति आई, जब-जब कहीं बाढ़ आई, भूकंप आया, न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में कहीं दो देशों में युद्ध भी हुआ और उसमें लोगों को नुकसान हुआ, तो सबसे पहले लंगर शुरू करने वाले हमारे पंजाबी और सिख भाई होते हैं. गुरुद्वारे की सेवा सबसे पहले ऐसी जगह पहुंचती है, जहां मीडिया भी नहीं पहुंच पाता.

हर दिन आप कार्यकर्ता ट्रक लेकर होंगे रवाना

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक की विधानसभा राजेंद्र नगर और दिल्ली की ओर से हम लोग राहत सामग्री की पहली खेप पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार मैं खुद भी इस ट्रक के साथ पंजाब जा रहा हूं. अब हर दिन आम आदमी पार्टी के लोग इस तरह ट्रक लेकर अपनी सेवा करने के लिए तन, मन, धन से पंजाब पहुंचेंगे. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में भयंकर बाढ़ आई हुई है. पंजाब सरकार, मंत्री, और सभी लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.