Logo
ब्रेकिंग
Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ...
Header Ad

खतरे में Android यूजर्स! अब इन स्मार्टफोन्स को Google नहीं देगा सिक्योरिटी अपडेट

आप लोगों का स्मार्टफोन भी अगर Android 12 या फिर Android 12L ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा है तो आज की ये खबर खास आप लोगों के लिए है. गूगल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पुराने स्मार्टफोन्स को सपोर्ट देना बंद कर दिया है. गूगल के इस कदम के बाद अब जो लोग भी एंड्रॉयड 12 और 12एल ओएस वाले स्मार्टफोन्स चला रहे हैं उन्हें कंपनी की तरफ से सिक्योरिटी अपडेट्स नहीं मिलेंगे. इस फैसले से लाखों लोगों को चिंता में डाल दिया है क्योंकि गूगल का ये फैसला यूजर्स के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है.

क्यों है खतरे की घंटी?

गूगल की ओर से सिक्योरिटी अपडेट्स न मिलने का मतलब यह है कि एंड्रॉयड 12 और एंड्रॉयड 12एल यूजर्स के स्मार्टफोन्स की सिक्योरिटी खतरे में है. इसका मतलब अब कोई भी नया सिक्योरिटी बग आया तो गूगल की तरफ से उस बग को दूर करने के लिए अपडेट नहीं मिलेगा. आसान भाषा में इसका मतलब है कि फोन की सिक्योरिटी में खामी का साइबर अपराधी भी फायदा उठा सकते हैं.

गूगल हर महीने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स को जारी करता है, अपडेट्स लेटेस्ट और पुराने एंड्रॉयड वर्जन में बग और सिक्योरिटी से जुड़ी खामियों को दूर करने में मदद करते थे. गूगल ने अप्रैल अपडेट को जारी किया लेकिन इन दोनों ही एंड्रॉयड वर्जन को अपडेट नहीं मिला. एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि मार्च में इन दोनों ही एंड्रॉयड वर्जन में बग्स को दूर करने वाला अपडेट दिया गया था.

एंड्रॉयड ऑथोरिटी की रिपोर्ट से इस बात का पता चला है कि गूगल ने सिक्योरिटी अपडेट्स देना बंद कर दिया है. फोन में अगर कोई नया बग आ गया तो फोन में मालवेयर अटैक, डेटा चोरी, फिशिंग अटैक जैसे खतरे का चांस बढ़ सकता है. इसके अलावा फोन में पेमेंट ऐप्स, बैकिंग ऐप्स और पर्सनल डेटा को रखना भी रिस्की हो गया है.

Google की है पुरानी आदत

गूगल की ये आदत काफी पुरानी है, कंपनी किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम को अगर 3 से 3.5 साल हो जाते हैं तो कंपनी उन एंड्रॉयड वर्जन के लिए सपोर्ट खत्म कर देती है. याद दिला दें कि एंड्रॉयड 12 को आए लगभग 3.5 साल और एंड्रॉयड 12एल को आए तीन साल बीत चुके थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.