Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले में निजी नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होंगी कड़ी कार्रवाई, कलेक्टर एवं जिला मज... बैतूल में सेवामित्र की नई पहल: कारीगरों को स्वरोजगार का अवसर, नागरिकों को घर बैठे सेवाओं की सुविधा बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202...
Seva Mitra
Header Ad

बड़ा फैसला: हरियाणा में इस जिलों में किए जाएंगे अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित

0

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य के पानीपत और हिसार में 800 मेगावाट के नए अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित किए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया कि हरियाणा के बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मंगलवार शाम नयी दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन (विद्युत मंत्रालय का दफ्तर) में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें बिजली की बढ़ती मांग के बीच राज्य के ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में केंद्रीय विद्युत मंत्रालय और हरियाणा ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनिल विज भी शामिल हुए।  बैठक में कई प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लि. (एचपीजीसीएल) की हिसार और पानीपत में 800 मेगावाट के अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित करने की योजना भी शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.