Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

बड़ी वारदात के साथ कांपा पंजाब, विरोध करने पर लुटेरों ने कर दिया कांड

बटाला : बीती शाम अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों द्वारा पहले पिस्तौल तानकर लूटा एवं फिर गोलियां चलाकर एक को मौत के घाट उतार दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना घुमान के एस.आई. हरजीत सिंह ने बताया कि दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव डमाल, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में लिखवाया है कि वह राणा शुगर मिल बुट्टर सिव्या में सर्वेयर के पद पर काम करता है और उसके साथ रामजीवन शुक्ला पुत्र मूल चंद्र निवासी गांव पादरी, डाकघर अत्तीपुर, जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश भी शुगर मिल में कंडे पर डयूटी करता था।

बीती रात हम दोनों डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.54जी.8254 पर सवार होकर बुटर मिल से वाया गांव दयालगढ़ के रास्ते से गांव बोलेवाल नहर पुल से गांव महमदपुर की तरफ लिंक सड़क पर रजबाहे के किनारे जा रहे थे कि शाम 6 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात नौजवान जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे, ने उन्हें रोक लिया। तभी एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी और उसकी जेब से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन और पर्स निकाल लिया, जिसमें 10 रुपये, आधार कार्ड और पैनकार्ड था और फिर रामजीवन शुक्ला से कहा कि उसके पास जो है निकालो, उसने कहा क्यों? तो एक युवक ने तमंचे से रामजीवन पर गोली चला दी, जो गोली उसे नहीं लगी और फिर रामजीवन से उसका पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया तो विरोध करने पर पिस्तौल वाले अज्ञात युवक ने रामजीवन शुक्ला को सीधे गोली मार दी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और बाद में इसे मेहता चौक स्थित के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उक्त को मृत घोषित कर दिया। एस.आई. हरजीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले संबंधी कार्रवाई करते हुए थाना घुमान में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.