Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

बंद क्वार्टर से मिला युवक का शव, इलाके में दहशत का माहौल

गुरदासपुर : स्थानीय सरकारी कॉलेज के बंद आवासीय क्वार्टर में 20 वर्षीय युवक का शव मिला है। संदेह है कि युवक की मौत नशीली दवाओं के ओवरडोज से हुई। पंजाब केसरी ने कुछ रोज पहले ही इन सरकारी आवासीय क्वार्टर जो लंबे समय से बंद पड़े हैं, में नशा करने वालों के आने का  समाचार प्रकाशित किया था। तब भी आसपास रहने वाले लोगों ने सूचित किया था कि नशे के आदी युवा यहां नशा करने आते हैं और अंदर बड़ी मात्रा में सीरिंज और अन्य नशे का सामान पड़ा होता है।

इसके बाद पुलिस के जवान लगातार इलाके में गश्त करने लगे और सरकारी कॉलेज प्रबंधन ने इलाके की सफाई भी करवाई, लेकिन इसके बावजूद आज यहां युवक का शव मिला। शव के पास खून और एक सिरिंज भी मिली। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है, जो एक प्रवासी राजस्थानी परिवार से संबंध रखता था और पुराने कपड़े बेचने का काम करता था।

मृतक रोहित कुमार के भाई दीपक कुमार व अन्य रिश्तेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक रोहित गत दिवस ही गुजरात से आया था तथा रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। सुबह उन्हें उसका शव सरकारी कॉलेज के पुराने क्वार्टर में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि मृतक रोहित कब से नशा कर रहा था, लेकिन जब कुछ लड़के उसे बुलाते थे तो वह घर से निकल जाता था। रोहित के पोस्टमॉर्टम के बाद यह भी पता चलेगा कि उसे नशीला पदार्थ दिया गया था या उसकी पिटाई की गई थी।

वहीं, क्षेत्र निवासी बिट्टू शर्मा ने बताया कि इन क्वार्टरों में नशेड़ियों के लगातार आने जाने की शिकायतें पहले भी की जा चुकी हैं। इसके बाद पुलिस के जवान लगातार यहां गश्त करते रहते हैं, लेकिन देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर नशेड़ी यहां आकर नशा करते हैं। इसके परिणामस्वरूप आज यहां एक युवक की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.