Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

खतरे में Ludhiana के वाहन चालक! कहीं पलटे तो कहीं बुरे फंसे…

लुधियाना: फोकल प्वाइंट पुडा नर्सरी के साथ पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई जीवन नगर रोड वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई। उद्योगपति टी. आर.मिश्रा, अश्वनी छाबड़ा, अमरीक सिंह मार्शल, दविंद्र कुमार बिट्टू, मंगलसेन उदेहरा, दलजीत सिंह डोगरा, साहिब राजपूत, अनिल सिंगला, आदि ने कहा कि बारिश के चलते सड़क धंस जाने से कई वाहन गुजरते समय धंस गए जिसके कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सड़क पर से वाहन चालकों के लिए आवाजाई खतरनाक साबित हो रही है । खुदाई के बाद सही ढंग से मिट्टी की भराई नहीं होने के कारण खोदी गई सड़क धंस गई जिसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।

दूसरे दिन भी पानी की निकासी नहीं होने से लोग हुए बेहाल
रविवार
 को हुई बारिश के चलते दूसरे दिन भी कई इलाकों में पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंदिर के प्रधान साजन गुप्ता, सुरिंद्र तांगड़ी, ए.के. सोई, शमशेर सिंह अलवर, काकू सिंह, वार्ड इंचार्ज आशू राणा, विशाल शर्मा, विक्रम जिंदल, नरेंद्र आनंद, राजिंद्र गुप्ता, विजय शर्मा, ने कहा कि सैक्टर-39, 32, चंडीगढ़ रोड, कीर्ति नगर, सैक्टर 39 ए, अर्बन एस्टेट, मोती नगर में काफी सालों से पानी की निकासी फेल होकर रह गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.