Logo
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
Header Ad

पांडे जी के साथ तो गजब कर दिए IPL वाले… इतनी बड़ी नाइंसाफी और सब चुप हैं!

पांडे जी सिर्फ सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ में ही कमाल नहीं करते. IPL में भी कमाल करते हैं. धमाल मचाते हैं. शुरू से. मतलब जब से IPL शुरू हुआ तब से ही. ठीक वैसे ही जैसे धोनी मचाते आए हैं. रोहित और विराट मचाते आए हैं. मगर सवाल ये है कि जो मान और सम्मान IPL के 18 साल पूरे होने पर धोनी, रोहित और विराट को मिला. वो पांडे जी यानी मनीष पांडे को क्यों नहीं. ये भी तो उनके साथ साथ IPL के सभी 18 सीजन का हिस्सा रहे हैं. फिर इनकी अनदेखी क्यों?

IPL 2025 में KKR से जुड़े हैं मनीष पांडे

मनीष पांडे IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं. उन्होंने ये कमाल IPL के दूसरे सीजन यानी IPL 2009 में किया था. उस सीजन में RCB की ओर से खेलते हुए मनीष पांडे ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाते हुए 114 रन बनाए थे. अब IPL के 18वें सीजन यानी IPL 2025 में वो कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. KKR ने उन्हें 75 लाख रुपये में खुद से जोड़ा है.

पांडे जी के साथ गजब कर दिए IPL वाले

IPL के 18वें साल तक के सफर में लगातार साथ बने रहने के लिए धोनी, रोहित और विराट को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. जाहिर है वैसा ही सम्मान मनीष पांडे का भी होना चाहिए था. लेकिन, जिस तरह की तस्वीरें धोनी, रोहित और विराट की सामने आईं, वैसी सम्मानित होने वाली तस्वीर मनीष पांडे की देखने को नहीं मिली. सवाल है क्यों? और, सबसे बड़ी बात की मनीष पांडे को सम्मानित करने को लेकर IPL आयोजकों की तरफ से सब चुप क्यों है?

जब उपलब्धि एक सी तो मान-सम्मान क्यों नहीं?

जैसे क्रिकेट के नियम कायदे हर खिलाड़ी के लिए एक समान होने चाहिए, ठीक वैसे ही एक सी उपलब्धि पर हर खिलाड़ी का सम्मान भी एक जैसा ही होना चाहिए. मगर मनीष पांडे के केस में ऐसा देखने को नहीं मिला. जो मान और सम्मान धोनी, रोहित और विराट का हुआ, वो उनका नहीं हुआ.

IPL के 18 साल और मनीष पांडे

IPL की पिच पर 18 साल बिताने के बाद मनीष पांडे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस दौरान 7 टीमों के लिए परफॉर्म किया, जिनमें- मुंबई इंडियंस, RCB, पुणे वॉरियर्स, KKR, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल रही. इन 7 टीमों से उन्होंने 172 मैच अब तक खेले हैं, जिसकी 160 पारियों में उन्होंने 3869 रन, 1 शतक के साथ बनाए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.