Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

पत्नी-2 बच्चों को मारा, फिर खुद 25 फीट गहरी खाई में कूदा… अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति

झारखंड की राजधानी रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, पत्नी को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में है. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति ने पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. वहीं पत्नी की हत्या करने के बाद अपने दो बच्चों की भी निर्मम हत्या कर दी. उसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.

रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमिया ढुब बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पत्नी रेणु देवी ने पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने की शंका जताई थी, जिसको लेकर हुए विवाद के बाद उसने पति से अपना संबंध तोड़ने की धमकी दी.

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

पति-पत्नी और वो के कारण शुरू हुए पारिवारिक विवाद के बाद आवेश में आकर पति रवि लोहरा ने खौफनाक कदम उठा लिया. अपनी पत्नी रेणु देवी की मसाला पीसने वाली सिलबट्टे (पत्थर) से कूच-कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी, फिर अपने दोनों मासूम बच्चे, जिसमें 7 साल का एक नाबालिग बेटा और लगभग 4 साल की मासूम बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया.

खुद की आत्महत्या की कोशिश

पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने के बाद वह स्वयं वहां से फरार हो गया और आत्महत्या करने के उद्देश्य से लगभग 25 फीट गहरी धमधनिया माइंस में छलांग लगा दी. हालाकि इतनी ऊंचाई से छलांग लगाने के बावजूद वह बच गया और पास के ही जंगल मे घायल अवस्था में छिप गया था. इधर ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जांच में जुटी मैकलुस्कीगंज थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पति की निशानदेही पर ट्रिपल हत्या के दौरान इस्तेमाल किया गया, खून से सना हुआ सिलवट (पत्थर) भी बरामद कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.