Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

आतंकियों के लिए बना ये Drone, भारत में हुआ तैयार, जानें Inside Story

भारत ने “ऑप्रेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पो.ओ.के.) के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस ऑप्रेशन के तहत कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है और खास बात यह रही कि भारतीय सेना द्वारा पहली बार बड़े स्तर पर पर Loitering Munition Systems यानी कामिकेज़ ड्रोन का इस्तेमाल किया।

सूत्रों अनुसार इस मिशन का हीरो रहा ‘स्काईस्ट्राइकर’, जो एक सुसाइड ड्रोन है। यह दुश्मन के ठिकानों को खोजकर खुद को उनमें विस्फोट कर देता है। इसे विदेश नहीं बल्कि बेंगलुरु की अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज़ और इज़रायल की एल्बिट सिस्टम्स ने मिलकर बनाया है। भारतीय सेना ने 2021 में इसके 100 से अधिक Units का ऑर्डर दिया था, और अब यह सेना की सबसे मारक क्षमताओं में शामिल हो चुका है।

अगर बात करें Loitering Munition की प्रमुख खूबियों की तो इसमें 100 KM तक की मारक क्षमता है,  5 से 10 K/G तक वारहेड ले जाने में सक्षम है, जो बेहद कम आवाज़ करके,  बिजली से चलता है और तो और कम ऊंचाई पर उड़कर दुश्मन की नजरों से बचता है । भारतीय सेना  Loitering Munition Systems की मदद से’सेंसर-टू-शूटर’ Operations को अंजाम दे सकती है, यानी कि दुश्मन की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर तुरंत उस पर अटैक किया जा सकता है। इसकी खासियत एक यह भी है कि ये ड्रोन न सिर्फ दुश्मन को निशाना बनाते हैं बल्कि स्पेशल फोर्सेज और सैनिकों को रियल टाइम इंटेलिजेंस भी देते हैं, तांकि वे और अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो सके।

बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। पहलगाम अटैक के 15 दिन बाद उक्त कार्रवाई की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.