Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

पंजाब के School को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, Students को मिलेगा खूब लाभ

पंजाब सरकार ने विद्यार्थियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ‘शिक्षा के सफर’ को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दरअसल, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रोपड़ जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, सुखसाल के बच्चों को एक नई 31 सीटर बस समर्पित की। एसएमएल इसुजु के मुख्य वित्तीय अधिकारी (SFO) राकेश भल्ला ने कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत स्कूल शिक्षा विभाग को एक नई बस भेंट की है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी, जिससे सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूल तक सुरक्षित और आरामदायक सफर सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हरजोत बैंस ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के पास पहले ही 230 बसें हैं और 12,000 से अधिक सरकारी स्कूल के विद्यार्थी इस परिवहन सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। यह कदम सभी विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल सुखसाल के प्रिंसिपल गुरदीप कुमार शर्मा ने स्कूल के लिए नई बस मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षा मंत्री का धन्यवाद किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.