Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी! ड्यूटी पर लौट आएं या फिर 50 लाख रुपये …

खन्ना : स्वास्थ्य विभाग ने खन्ना सिविल अस्पताल में तैनात ई.एन.टी. स्पेशलिस्ट डॉ. अंकित अग्रवाल के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है और डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है। डॉ. अग्रवाल 9 सितंबर 2023 से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं और नियमों का उल्लंघन कर निजी अस्पताल भी चला रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि डॉक्टर या तो तुरंत ड्यूटी पर लौट आएं या फिर 50 लाख रुपये का बांड जमा कराएं, जो सरकारी एम.डी. कोर्स के समय सेवा शर्तों अनुसार अनिवार्य है। इसके बाद ही इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मुद्दे पर एडवोकेट हर्ष भल्ला ने सरकार से मांग की है कि डॉक्टर के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि उनकी अनुपस्थिति के कारण मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. भल्ला ने यह भी मांग की कि डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मरीजों और सरकार को हुए नुकसान की भरपाई उनके वेतन से की जाए ताकि भविष्य में अन्य डॉक्टरों को सबक सिखाया जा सके।

अंकित अग्रवाल को कई बार पत्र भेजे गए-एस.एम.ओ.

डॉ. अग्रवाल ने सरकारी ड्यूटी पर रहते हुए अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। नियमों के अनुसार, एम.डी. करने के बाद 10 साल तक सरकारी नौकरी करनी या 50 हजार रुपये का बांड भरना होता है। उनकी ओर से न नौकरी की गई, न ही बांड की रकम अदा की गई। इसके विपरीत, इस्तीफा भी तीन महीने का नोटिस या वेतन दिए बिना ही सौंप दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.