Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

दिल्ली: लाल किले से चोरी हुआ सोने, हीरे, माणिक्य और पन्ना से जड़ा बेशकीमती कलश, एक करोड़ थी कीमत

0

दिल्ली के लाल किला परिसर से चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. लाल किले के पार्क में आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान से एक बेशकीमती कलश चोरी हो गया. ये घटना बीते मंगलवार, 2 सितंबर को घटी. जब कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुंचे थे. इसी बीच उनके स्वागत के दौरान कलश मंच से गायब हो गया. पुलिस ने बताया कि कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लेकर आते थे. उस दिन भी वह कलश लेकर आए थे.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस ने संदिग्ध की पहचान भी कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है. लाल किले परिसर में जैन समुदाय का यह अनुष्ठान 15 अगस्त से पार्क में चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा. इसी बीच चोरी की घटना हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

एक करोड़ थी कलश की कीमत

बताया जा रहा है कि चोरी हुआ कलश बहुत कीमती था, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये थी. पूरा कलश सोने और हीरे से जड़ा था, जो 760 ग्राम सोने का बना हुआ था. कलश पर 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए थे. इतने बेश्कीमती कलश की चोरी से हड़कंप मच गया है. इससे पहले भी लाल किले में सुरक्षा में चूक हुई है. 2 अगस्त को ही एक मामला सामने आया था, जब लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम डिटेक्ट नहीं कर पाए थे.

पहले भी हुई है सुरक्षा में चूक

दिल्ली पुलिस के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर जब स्पेशल सेल की एक टीम 2 अगस्त को सादे कपड़ों में मॉक ड्रिल के लिए पहुंची तो वह अपने साथ एक नकली बम लेकर आई और लाल किले में दाखिल हुई, लेकिन लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम डिटेक्ट ही नहीं कर सके. तब लापरवाही बरतने के लिए पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था. अब चोरी की घटना सामने आई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.