Logo
ब्रेकिंग
कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में NIA की रेड, आतंकी गतिविधियों में लिप्त मोस्टवांटेड अरेस्ट; ₹20 लाख कैश... संगरूर में सनसनीखेज घटना: मंत्री हरपाल चीमा से 'चिट्टे' पर सवाल पूछने वाले शख्स ने तोड़ा दम बरेली में 24 घंटे में 381.1 mm रिकॉर्ड बारिश ने मचाई तबाही, 2005 का रिकॉर्ड टूटा; अरिल नदी में 3 युव... अमृता फडणवीस के कार्यक्रम से पहले विवाद: लालपेठ विशाल शिवलिंग पर ASI ने थमाया नोटिस लाल टोपी के बाद अब नीली टी-शर्ट में दिखेंगे सपाई, अखिलेश यादव का 2027 चुनाव से पहले बड़ा दलित दांव राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 45 हजार दर्शक क्षमता; RFP जारी मॉस्को में नोएडा के इंजीनियर की गिरफ्तारी: पत्नी ने वीडियो जारी कर CM योगी से लगाई मदद की गुहार 27 लाख इमारतों की जांच में मिलीं केवल 19 खतरनाक: सत्य निकेतन हादसे ने मानसून पूर्व सर्वे पर खड़े किए... Delhi PG Collapse News: सत्य निकेतन हादसे में 7 मौतों के बाद भड़का आक्रोश, CJP ने रखीं 7 मांगें; हाई... Delhi Crime News: शोर मचाने से मना करने पर मणिपुर के रिटायर्ड म्यूजिशियन की पीट-पीटकर हत्या, किलोकार...
Header Ad

इज्जत लूट रहे युवक का महिला ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, कर्ज देकर जबरन बना रहा था शारीरिक संबंध

बिहार के मुजफ्फरपुर में रेप की कोशिश करने वाले आरोपी का महिला ने प्राइवेट पार्ट काट दिया. आरोपी पैसे कर्ज पर देकर महिला के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था. महिला ने इस बात का विरोध करते हुए धारदार हथियार से उसके पार्ट को उड़ा दिया. आनन-फानन में आरोपी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी युवक का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से जबरन संबंध बनाने की कोशिश एक मनचले को भारी पड़ गई. जिस महिला के साथ वह जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था उस महिला ने विरोध करते हुए धारदार हथियार से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया. प्राइवेट पार्ट कटते ही युवक लहूलुहान हो गया. गांव वालों ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.

पैसे लेने के बहाने घर में घुसा युवक

घायल युवक ने गांव की ही एक 30 साल की महिला का कुछ पैसे उधार दिए थे. इन्हीं पैसे को लेने के बाहने पहले तो वह रात में उसके घर में घुसा और फिर उसके के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने लगा था. इस दौरान महिला बार-बार आरोपी की हरकत का विरोध करती रही, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद गुस्साई महिला ने हंसिया से युवक पर हमला करते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे युवक बुरी तरह से तड़पने लगा. दर्द से चीखते युवक को गांव वाले अस्पताल ले गए थे.

नहीं मिली अभी कोई शिकायत

घायल युवक शादीशुदा है, लेकिन पिछले काफी समय से उसकी पत्नी उसे छोड़कर अलग रह रही है. वह ब्याज पर पैसे देने का काम करता है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई भी शिकायत सामने नहीं आई है. शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.