Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों के ऐलान के बाद, उठी बड़ी मांग अब…

0

लुधियाना: पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने स्कूलों में 27 से 30 अगस्त तक छुट्टियां घोषित करवाने के बावजूद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कोई छुट्टियां नहीं दी गई हैं। इस वजह से कई छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई छात्रों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से तुरंत यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के लिए भी छुट्टियों की घोषणा करने की गुहार लगाई है। छात्रों का कहना है कि मौसमी परिस्थितियां और लगातार हो रही बारिश उन्हें कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक जाने में मुश्किलें पैदा कर रही हैं। एक छात्र ने लिखा, “सर, कृपया यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के लिए भी छुट्टियां घोषित करें। हमें 75% हाजिरी पूरी करने के लिए कॉलेज आना पड़ता है लेकिन बाहर की स्थिति हमारे अनुकूल नहीं है। मौसम बहुत खराब है और लगातार बारिश हो रही है। दुर्घटनाओं का खतरा है।”

वहीं, दूसरी छात्रा ने सवाल उठाया, “कॉलेजों का क्या?” और कुछ छात्रों ने पंजाबी में भी अपनी चिंता व्यक्त की, लिखा कि मौसम की वजह से बाहर निकलना खतरनाक हो गया है। इस प्रकार के पोस्ट्स ने दिखाया कि विद्यार्थियों के बीच चिंता की स्थिति है और वे सुरक्षित पढ़ाई के लिए प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा मौसम और भारी बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालयों में भी छुट्टियां घोषित की जानी चाहिए ताकि कोई दुर्घटना न हो और छात्रों को अनावश्यक जोखिम का सामना न करना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.