Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले आरोपी का पर्दाफाश, ऐसे उठा रहा था लोगों का फायदा

बरनाला: सरताज सिंह चहल आई.पी.एस., एस.एस.पी. संगरूर ने बताया कि जिला पुलिस संगरूर को बुरे तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत उस समय सफलता मिली जब एक व्यक्ति को नकली पुलिस बनकर लोगों से ठगी करते हुए काबू किया गया और उसके पास से 30,000 रुपए, पुलिस वर्दी और सफेद रंग की पुलिस लोगो लगी टी-शर्ट बरामद करवाई गई।

इस दौरान चहल ने बताया कि तरनवीर वर्मा पुत्र अमरिंदर वर्मा निवासी बेनड़ा के खिलाफ एक लड़की ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने संबंधी दरखास्त दी थी, जिसकी पड़ताल उप कप्तान पुलिस (सी.ए.डब्ल्यू.) संगरूर द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान तरनवीर वर्मा के भाई करनवीर वर्मा को उसके दोस्त जसकरन सिंह निवासी पेदनी ने अमृतपाल सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी जौहलियां से मिलवाया।

अमृतपाल सिंह ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी पुलिस की वर्दी में और पिस्तौल के साथ फोटो डाली हुई थी, जो अपने आप को पुलिस मुलाजिम बताता था। उसने करनवीर वर्मा को कहा कि वह उसके भाई के खिलाफ चल रही दरखास्त को वहीं बंद करवा देगा और उसके भाई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने देगा। इस काम के बदले अमृतपाल सिंह उक्त ने पुलिस के नाम पर करनवीर वर्मा से 2.30 लाख रुपए अपने बैंक खाते में गूगल पे करवाए और 2.50 लाख रुपए नकद ले लिए थे। इसके अलावा हाईकोर्ट के वकील के नाम पर अमृतपाल सिंह ने 2 लाख रुपए और ले लिए थे। इस तरह अमृतपाल सिंह ने कुल 6.80 लाख रुपए की ठगी मारी है। इसके बाद जब तरनवीर वर्मा के खिलाफ बलात्कार का मुकद्दमा दर्ज हो गया तो करनवीर वर्मा ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस के नाम पर पैसे लेकर ठगी मारने संबंधी दरखास्त दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.