Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दिल्ली अस्पताल संकट: सौरभ भारद्वाज का आरोप- BJP की तैयारी निजीकरण की

0

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को ध्वस्त कर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बार बार झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है. आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार के करीब 8 महीने हो गए हैं और जो हालात इस समय सरकारी अस्पतालों के हैं, कभी नहीं थे.

एक समय था जब अरविंद केजरीवाल ने सभी दवाइयां और टेस्ट मुफ्त किए थे और ये भी व्यवस्था थी कि अगर सरकारी अस्पताल में कोई MRI, CT स्कैन या सर्जरी नहीं हो पा रही है तो प्राइवेट में भेजकर कराई जाती थी. लेकिन, आज दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में और केंद्र के राममनोहर लोहिया अस्पताल में दवाई, टेस्ट, सर्जरी उपलब्ध नहीं है. क्योंकि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का प्राइवेटाइजेशन करने जा रही है.

दवाइयों की खरीद नहीं की जा पा रही है

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का बेड़ा ग़र्क किया जा रहा है. जहां दिल्ली में बाहर से लोग इलाज कराने आते थे. अब सरकार इसको प्राइवेट हाथों में सौंपने जा रही है. जानबूझकर ऐसी स्वास्थ्य सेवाओं की ऐसी स्थिति पैदा की जा रही है. दिल्ली में महीनों से दवाईयां की कमी है.

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि डाट का 80 करोड़ का बजट होता था उसमें कटौती हुई है. बजट को शून्य कर दिया है. उसी से दूसरे अस्पतालों से इलाज कराया जाता था. फरिशते स्कीम चलती थी. दवाईयों की खरीद नहीं हो पा रही है.

शराब पीने की उम्र 25 से 21 साल करने पर क्या कहा

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दो राज्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश हमसे हटे हुए हैं. जब दुकानें खुली थीं तो इन्होंने हाहाकार मचा दिया था कि प्राइवेट दुकानें खुल गईं. आप गुरुग्राम जाएंगे तो वहां शराब के शोरूम हैं. ये वही पॉलिसी दिल्ली में लाना चाहते हैं.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री रोज झूठ बोलती हैं. अब तो हमें शर्म आने लगी है कि मुख्यमंत्री इतना झूठ कैसे बोल सकती है. रामलीला 10 बजे तक कराने का आदेश दिल्ली पुलिस का था. दिल्ली पुलिस 11 साल से मोदी जी के पास है. अब कह रहे हैं कि हमने कराया तो रोक भी तो आपने रखा था. फिर बोले कि आपकी वोट की ताकत देखिए. मुख्यमंत्री दुर्गा पूजा में गई. अरविंद केजरीवाल नहीं जाते थे. ये झूठ है अरविंद केजरीवाल बार-बार जाते थे. खुद मेरी विधानसभा में गए.

यमुना घाट पर छठ कोर्ट के आदेश से रुकी थी. हमारे संजीव झा ने तो मांग भी की थी कि पूजा अलाऊ करो. लेकिन, ये झूठ बोलते हैं. हमें तो देखना है कि परवेश वर्मा यमुना का झाग कैसे रोकेंगे? वो तथाकथित जहरीला केमिकल कैसे यमुना में डालेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.