Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

पेशे से टीचर, पिता प्रिंसिपल… कौन हैं विकास यादव की 26 साल छोटी पत्नी हर्षिका यादव?

0

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के बेटे विकास यादव की शादी चर्चा में है. 54 साल के विकास यादव की शादी 28 साल की हर्षिका यादव के साथ हुई. दोनों ने गाजियाबाद में सिंपल तरीके से शादी रचाई. उनकी शादी घर पर ही आर्य समाज के वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुई. इस शादी में ज्यादा मेहमानों की भीड़ भी नहीं जुटी. सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शादी में शामिल हुए. क्या आप जानते हैं कि विकास यादव की उनसे 26 साल छोटी पत्नी हर्षिका यादव कौन हैं?

हर्षिका यादव से विकास यादव की सगाई जुलाई में ही हो गई थी. वह उत्तर प्रदेश के ही फिरोजाबाद की रहने वाली हैं. उनका पूरा परिवार फिरोजाबाद के इटोली गांव का रहने वाला है. उनके पिता शिकोहाबाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रह चुके हैं. उन्होंने खुद भी शिकोहाबाद स्थित ओम डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन की हुई है और अब MCA कर रही हैं. इसके साथ ही वह एक इंटर कॉलेज में टीचर भी हैं.

2002 में नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी

विकास यादव को 2002 में नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था. इस मामले में उन्हें और उनके चचेरे भाई विशाल यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा को 25 साल में बदल दी थी. विकास यादव की मां पूर्व विधायक उमलेश देवी बीमार रहती हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है. ऐसे में उनकी सेवा करने के लिए 24 अप्रैल 2025 को वह जेल से पैरोल पर बाहर आए थे.

इसके बाद उनकी पैरोल को शादी के लिए बढ़ा दी गई थी. 5 सितंबर को उनकी हर्षिका यादव के साथ शादी हुई और अब 9 सितंबर को उन्हें फिर से जेल जाना होगा. पैरोल पर उन्होंने शादी रचाई, जो अब चर्चा का विषय बन गई है. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.