Logo
ब्रेकिंग
अकाउंट्स में उत्कृष्ट उपलब्धि पर Dr. Indrajit Ghosh को मिला IFEA Awards-2026 सम्मान न्यू आयशर पलटी, लिफ्ट लेकर बैठे बुजुर्ग की मौत; ड्राइवर घायल स्कूल में डेढ़ फीट तक पानी, तीन माह से आंगनवाड़ी में लग रही कक्षाएं; ग्रामीणों ने नए भवन और अलग हाट-... जय स्तंभ चौक पर आठ युवकों में जमकर मारपीट, बेल्ट-डंडे चले राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक से जय स्तंभ तक निकाली रैली पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ...
Header Ad

दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर पर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

पंजाब में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। सुबह-सुबह मेडिकल स्टोर पर नकाबपोश बदमाश ने गोलियां चला दीं। मामला गुरदासपुर से सामने आया हैं, जहां मुख्य सड़क पर स्थित खैहरा मेडिकल स्टोर पर आज सुबह 9:15 बजे बदमाश ने गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गया।

गनीमत रही इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। वारदात की सूचना मिलते ही गुरदसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटना की जानकारी देते हुए मेडिकल स्टोर मालिक हरजोत सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह स्टोर में बैठे थे इस बीच वडाला बांगर अड्डा की तरफ से मोटरसाइकिल पर नकाबपोश आया और बीच सड़क खड़े होकर मेडिकल स्टोर पर 3 फायर किए। गनीमत रही इस दौरान गोलियां मेडिकल स्टोर पर लगी शीशों पर लगी जिससे कोई  जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहना है  कि,  गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मेडिकल स्टोर इस रोड पर दुकानों के बीचो-बीच हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.