Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

26 जगहों पर हमले, फाइटर जैट से अटैक और झूठे दावे… सेना ने खोली पाकिस्तान के करतूतों की पोल

भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही भारत और पाकिस्तान में संघर्ष जारी है. यह संघर्ष लगातार खतरनाक होता जा रहा है. भारतीय सेना के साथ विदेश मंत्रालय ने पड़ोसी मुल्क की पोल खोलते हुए बताया कि पाकिस्तान की ओर से भारत की 26 जगहों पर हमला किया गया है. फाइटर जेट के जरिए हमले की कोशिश की गई. साथ ही पाकिस्तानी फौज ने अग्रिम इलाकों में सैनिकों को भेजना शुरू कर दिया है.

भारत सरकार ने आज शनिवार को कहा कि पिछले 2-3 दिनों में पाकिस्तान की हरकतों को देखा जा रहा है. पाकिस्तान लगातार भड़काऊ हरकतें कर रहा है. उसकी इन हरकतों को ‘उकसाने वाली और उग्र कार्रवाई’ के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पंजाब में एयरबेस स्टेशनों पर हमला करने की कोशिश की थी.

‘JK और पंजाब में कई जगहों पर ड्रोन से हमले’

प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ संबोधित किया. इस दौरान विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत में 26 जगहों पर हमला किया है.

उसकी यह ब्रीफिंग भारत की ओर से जवाबी हमले शुरू करने के कुछ घंटों बाद आई है, जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमले किए. भारतीय सेना ने अपने एक बयान के जरिए कहा कि सुबह 5 बजे के आसपास अमृतसर के ऊपर कई पाकिस्तानी ड्रोनों को पकड़ा गया, साथ ही यह भी ऐलान किया कि वह दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देंगे.

चिकित्सा सुविधाओं पर भी हमला किया गयाः सेना

कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ प्रेस वार्ता में कहा, “पाकिस्तानी फौज अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में भेजती हुई देखी गई है.” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने पंजाब में एक हाई स्पीड वाली मिसाइल लॉन्च की और श्रीनगर, अवंतीपुरा और उधमपुर में चिकित्सा सुविधाओं पर हमला किया है.

कुरैशी ने यह भी कहा, “पाकिस्तान की इन कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया.” उन्होंने खुलासा किया, “पाकिस्तानी सेना ने पंजाब में एयरपोर्ट को निशाना बनाने के लिए रात 1.40 बजे हाई स्पीड वाले मिसाइलों का इस्तेमाल किया.” कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा पर भारत के कई सैन्य स्थलों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, लड़ाकू विमानों और जेट का इस्तेमाल किया.

सोफिया ने बताया कि उधमपुर, पठानकोट, भुज एयरबेस को हानि पहुंचाई गई. पाकिस्तानी फाइटर जेट्स से भी हमला करने की कोशिश की गई. भारतीय सेना ने पहली बार फाइटर जेट्स और लांग रेंज मिसाइल के बारे में जानकारी दी. सेना ने स्वीकार किया कि सियालकोट एयर बेस को निशाना बनाया गया.

धार्मिक स्थलों पर मिसाइल दागने की बात गलतः सेना

पाकिस्तान के उकसावे और भारत की ओर से संयम बरते जाने की बात करते हुए विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि पाकिस्तानी कार्रवाइयों के जवाब में भारत ने संयमित तरीके से जवाब दिया है. उन्होंने कहा, “यह पाकिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई है, जिसने उकसावे और तनाव को बढ़ाया है.” साथ ही मिसरी ने धार्मिक स्थलों पर मिसाइल दागे जाने के पाकिस्तान के दावों को हास्यास्पद बताया.

विदेश मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय के साथ यह भी कहा कि महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के पाकिस्तान के दावे ‘पूरी तरह से गलत’ हैं. इस दौरान भारतीय सेना ने भारत में वायुसेना स्टेशनों और एयरबेस के विनाश के बारे में पाकिस्तान के दावों को नकारने के लिए समय के साथ की फोटो और वीडियो भी दिखाए.

S-400 को नष्ट करने का दावा झूठाः सेना

इस दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “भारतीय सशस्त्र बल की पूरा तरह से तैयारी है. सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया है.” उन्होंने बताया कि भारत ने रहीम यार खान में पाकिस्तान की सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने दुर्भावनापूर्ण गलत जानकारी फैलाने की भी कोशिश की. सूरत में हमारे S-400 सिस्टम और एयरफील्ड को नष्ट करने के उसके दावे झूठे निकले.”उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की कार्रवाइयों के जवाब में सिर्फ पहचाने गए मिलिट्री टॉरगेट पर सटीक हमले किए.

साथ ही भारत सरकार ने आज सुबह लड़ाकू विमानों से प्रक्षेपित सटीक हथियारों का उपयोग करके नूर खान, रहमियार खान, रफीकी, मुरीद, सियालकोट और दो रडार ठिकानों पर हवाई हमलों की पुष्टि की. कुल 7 ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसमें 5 ठिकाने नूर खान, रहमियार खान, रफीकी, मुरीद, सियालकोट के अलावा 2 रडार ठिकानों पर आज सुबह लड़ाकू विमानों से सटीक हथियारों से हवाई हमले किए गए.

इससे पहले शुक्रवार देर रात, भारतीय सेना ने बताया कि कश्मीर के बारामुला से लेकर गुजरात के भुज तक 26 स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए. इस लिस्ट में श्रीनगर, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे अहम शहर भी शामिल थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.