Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बिहार चुनाव की तैयारी तेज: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ EC की हाई-लेवल मीटिंग शुरू

0

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज पटना में चुनाव आयोग की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार अध्यक्षता कर रहे हैं. उनके साथ निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद हैं.

आयोग की टीम इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर रही है. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक और कानूनी तैयारियों की समीक्षा करना है. चुनाव आयोग बैठक में राजनीतिक दलों से उनके सुझाव और शिकायत सुनकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार करेगा.

सीईसी ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ये बैठक बिहार में चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों और व्यवस्थाओं पर केंद्रित है.

सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेगी टीम

राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद आयोग आज कानून प्रवर्तन अधिकारियों और जिला-स्तरीय निर्वाचन अधिकारियों के साथ भी मुलाकात करेगा ताकि मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाता सुविधाओं की समीक्षा की जा सके. इसके बाद रविवार को आयोग पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए उपायों की समीक्षा करेगा. इस दौरे के बाद चुनाव आयोग बिहार विधानसभा की तारीखों का ऐलान करेगा.

पारदर्शी और निष्पक्षता पर जोर

चुनाव आयोग का जोर बिहार विधानसभा चुनाव को पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने पर है. कल नई दिल्ली में आयोजित एक ब्रीफिंग सत्र में 425 से अधिक केंद्रीय पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया था, जिन्हें बिहार चुनाव और देश भर के उपचुनावों में तैनात किया जाएगा. इन पर्यवेक्षकों को आयोग की आंख और कान बताते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार ने उनकी भूमिका को लोकतंत्र का प्रहरी करार दिया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.