Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

दमोह में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत के बाद लग गई आग

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह के बटियागढ़ में नेशनल हाईवे पर बटियागढ़ के पास बड़ी चढ़ाई के अंधे मोड़ पर गुरुवार शाम को दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना में ट्रकों में लदा सामान भी नष्ट हो गया है। एक ट्रक जो गुरुवार को दोपहर 12 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा हुआ था, जिसको बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे दो ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

इस हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक रेलवे का अनुपयोगी सामान लेकर विशाखापट्टनम से आगरा जा रहा था।

सामने से साइकिल लेकर आ रहे एक आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। एक चालक को हाथ में मामूली चोट आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.