Logo
ब्रेकिंग
Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका... Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का दौर, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्... Jalandhar Road Accident: जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वैष्णो देवी से लौट रहे 2 श्रद्धा... Gurdaspur Crime News: फर्जी वसीयत बनाकर हड़पी जमीन, दोरांगला पुलिस ने जालंधर के 4 लोगों पर दर्ज किया... Jalandhar Weather Update: जालंधर में पॉकेट रेन से गिरा तापमान, उमस से मिली राहत; कई इलाकों में हुआ ज... Jalandhar Food Safety Raid: जालंधर में मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, 75 किलो पनीर जब्त; ख... Bijapur Crime News: रुद्रारम एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षक पर गंभीर आरोप, बच्चों के साथ अनुचित व्... Bemetara News: बेमेतरा के प्रसिद्ध स्नेक कैचर मनीष पाटिल की सर्पदंश से मौत, नवागढ़ में रेस्क्यू के द...
Header Ad

‘तेरे बाप को खत्म कर दिया है…’ दोस्त बने हत्यारे, सीट बेल्ट से घोंटा गला; शव को गंग नहर में फेंका

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पैसों के लेन-देन में एक व्यापारी की उसके दोस्तों ने कार की सीट बेल्ट से गला घोटकर पहले हत्या की और फिर उसके शव को गंग नहर में ठिकाने लगा दिया. मृतक व्यापारी के बेटे ने शक होने पर जब आरोपियों से अपने पिता के बारे में जानकारी लेना चाहा तो हत्यारों ने बेखौफ होकर कहा कि हमने तेरे बाप को खत्म कर दिया है. मृतक के बेटे ने पुलिस को मामले की सूचना दी. इसके बाद व्यापारी की हत्या में शामिल दोनों आरोपी दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव को गंग नहर से बरामद कर लिया है.

दरअसल, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भारती कॉलोनी के रहने वाले 55 वर्षीय व्यापारी नवीन मित्तल सोमवार की शाम उधारी के पैसों की वसूली करने के लिए घर से निकले थे. जब वो घर लौटकर वापस नहीं आए तो परिजनों ने व्यापारी की खोजबीन की. पता चला कि वह गांधीनगर स्थित अपने दोस्त नमन जिंदल की दुकान पर उधारी के पैसे मांगने के लिए गए था. वहां नमन का साथी आतिश भी पहले से ही मौजूद था.

बताया जा रहा है कि इस दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर जब विवाद हुआ तो आरोपी नमन जिंदल और उसके दोस्त आतिश ने व्यापारी नवीन मित्तल की कार की सीट बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों हत्यारों ने कार से शव को भोपा गंग नहर में ले जाकर ठिकाने लगा दिया.

कैसे खुली पोल?

मृतक व्यापारी नवीन मित्तल देर रात तक घर नहीं लौटे. चिंता में बेटे अभिषेक ने व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन चेक की तो पता चला कि व्यापारी गांधीनगर स्थित किरयाना व्यापारी नमन जिंदल की दुकान पर गांधीनगर गए थे. इसके बाद परिजनों ने जब नवीन जिंदल की दुकान पर पहुंचकर व्यापारी के बारे में जानकारी लेना चाहा. आरोपी नमन और उसके दोस्त आतिश ने व्यापारी के पुत्र से कहा कि हमने तेरे बाप को खत्म कर दिया है.

पिता के दोस्तों से ये बात सुनकर बेटे के होश फाखता हो गए. उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने लिखित शिकायत पर आरोपी नमन जिंदल और आतिश को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मृतक व्यापारी के शव को भोपा गंग नहर से बरामद कर लिया है.

सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि आज थाना नई मंडी में एक व्यक्ति नवीन मित्तल के संबंध में एक अपहरण की तहरीर प्राप्त हुई. नवीन मित्तल के परिजनों द्वारा सूचित किया गया कि कल नवीन मित्तल अपने दो परिचित नमन और आतिश से मिलने के लिए घर से निकले थे. नवीन मित्तल पर नमन के कुछ पैसे उधार थे. इसी संबंध में वह दोनों लोगों से मिलने के लिए निकले थे. लेकिन वह रात भर वापस नहीं आए. जब उनके परिजनों द्वारा बहुत ढूंढा गया और ट्रेस किया गया तो भी वह नहीं मिले.

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद नमन और आतिश के विरुद्ध उन्होंने थाना नई मंडी में अपहरण की तहरीर दी. इस पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया. नवीन मित्तल को ढूंढने के लिए जब दोनों अभियुक्त को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया तो दोनों अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया कि वह कल दोनों नवीन मित्तल से मिले थे.

दोनों ने कहा कि पैसे के लेनदेन को लेकर के विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने मिलकर नवीन मित्तल की हत्या कर दी. उनके शव को भोपा नहर में डाल दी. पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है. शव के पंचनामे और पोस्टमार्टम के बाद आगे की जांच की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.