Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

अगर कुंडली में है कालसर्प दोष… तो आने लगेंगे ऐसे सपने, जानें कैसे मिलेगा छुटकारा!

ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प दोष को बहुत ही अशुभ माना गया है. कहते है जिसकी भी कुंडली में यह दोष होता है उसे जीवन में ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उसे हर काम में असफलता का देखने को मिलती है. यही नहीं यह दोष व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित करता है. कहते है कि कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति को सपने में कुछ ऐसी चीजें दिखाई देती है, जिससे कुंडली में कालसर्प दोष का संकेत मिलता है.

सपने में दिखती है ये चीजें

  • यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है, तो व्यक्ति को सपने में सांप को अपने शरीर पर चढ़ते हुए देखता है. अगर किसी व्यक्ति ऐसे सपने आते हैं, तो यह कालसर्प दोष की और संकेत देता है.
  • अगर किसी व्यक्ति को सपने में सांप का जोड़ा हाथ या पैर में लिपटा हुआ या डसता हुआ दिखाई दे, तो यह कालसर्प दोष का संकेत माना जाता है.
  • यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में अनगिनत सांपों को देखता है. तो यह घातक कालसर्प दोष का प्रतीक है. ऐसी स्थिति में ऐसे व्यक्ति को अपने इष्ट देवता का पूजन अवश्य करना चाहिए.

कब बनता है कालसर्प दोष?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु के बीच जब सभी ग्रह आ जाते हैं तब काल सर्प दोष नामक योग का निर्माण होता है. कालसर्प योग 12 प्रकार के होते हैं. जिनका प्रभाव भी अलग-अलग होता है.

कैसे दूर होगा कालसर्प दोष?

कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को घर या मंदिर में जाकर रोजाना शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए. प्रतिदिन भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनकी आराधना करें. चांदी या गोमेद की नाग-आकृति वाली अंगूठी धारण करना शुभ फल देता है.प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए. हनुमान चालीसा का रोजाना 11 बार पाठ करना चाहिए. इसके अलावा कालसर्प से पीड़ित व्यक्ति को अपने घर में मोर पंख रखने चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.