Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

भीगने को तैयार हो जाएं दिल्ली वाले, NCR में होगी झमाझम बारिश… जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम?

दिल्ली एनसीआर के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में दिल्ली में आने वाले 5 से 6 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. इसकी शुरुआत मंगलवार की शाम से हो सकती है. विभाग के मुताबिक, मंगलवार यानी 20 मई से लेकर 27 मई तक दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बरसात भी देखने को मिल सकती है.

कुल मिलाकर मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के सही होने पर लोगों के चहरों से पसीना गायब हो सकता है और उन्हें झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है. विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों में राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है. हालांकि, आम तौर पर इसके 38 डिग्री तक रहने के आसार हैं.

कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार की शाम से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल सकता है. इस जदौरान आंधी-तूफान और बिजली के कड़कने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. यही नहीं, 20 मई को बदलते मौसम में हवा की गति के भी तेज रहने की संभावना जताई गई है.

20 मई को होने वाली हलचल का असर 21 मई को देखने को मिल सकता है. तापमान में गिरावट हो सकती है. विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान घटकर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. बुधवार को एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

22 मई का मौसम भी कुछ हद तक 21 मई जैसा रहने वाला है. हालांकि, इस दिन तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है. लेकिन अधिकतम तापमान और अधिक हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 22 मई को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रह सकता है. इसके बाद के दो दिनों तक मौसम स्थिर रह सकता है. लेकिन वीकेंड पर लोगों को और ठंडक मिल सकती है.

वीकेंड यानी आने वाले शनिवार और रविवार को दिल्ली एनसीआर के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने मध्य दिल्ली, बाहरी दिल्ली के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.