Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

मोबाइल की बजी घंटी और दूल्हे ने 7वां फेरा लेने से कर दिया इनकार… टूट गई शादी; हैरान कर देगी वजह

राजस्थान के करौली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दूल्हा-दुल्हन शादी के बंधन में बंधने ही वाले थी कि अचानकर दूल्हे को किसी को फोन आया और उसने दुल्हन के साथ फेरे लेने से मना कर दिया. दुल्हा-दुल्हन 6 फेरे पूरे कर चुके थे, फोन आने के बाद दूल्हे ने सातवां फेरा लेने से मना कर दिया. वहीं दूल्हे और उसके परिवार वालों को लड़कीवालों ने बंधक बना लिया.

मामला करौली जिले के एक शादी समारोह से जुड़ा हुआ है. शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब दूल्हे ने दुल्हन के साथ फेरा लेने मना कर दिया. दूल्हा और दुल्हन ने 6 फेरे पूरे कर लिए थे, लेकिन सातवां फेरा लेने से मना कर दिया. दूल्हे के मोबाइल पर किसी का फोन आया जिसके उसने सातवां फेरा लेने से इनकार कर दिया. काफी देर समझाने के बाद भी दुल्हा फेरे लेने के लिए तैयार नहीं हुआ. जिसके बाद लड़की वालों ने दूल्हा और उसके परिवार के लोगों को बंधक बना लिया. हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फोन किसका आया था और क्या बात हुई .

पुलिस ने कराई पंचायत

वहीं माहौल को बिगड़ता देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं. लड़की और लड़का पक्ष से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है. मामले को स्थानीय स्तर निपटाने की कोशिश की गई. वहीं पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया.

56 लाख रुपए शादी में हुए खर्च

दुल्हन के परिवार के लोगों ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए करीब 56 लाख रुपए खर्च किए हैं. दुल्हन पक्ष ने दुल्हे के परिवार से पैसे लौटाने की मांग की है. पंचायत के लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या दूल्हे पक्ष को पैसे लौटान चाहिए. गांव के लोगों का कहना है कि शादी को आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि लड़के को एक फोन आया और अचानक शादी रोक दी. वहीं पुलिस स्थित पर नजर बनाए हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.